बरेली डांस स्टूडियो में ‘इंडियास आइकोनिक टैलेंट शो’ का ऑडिशन सफलतापूर्वक संपन्न

SHARE:

बरेली शहर स्थित बरेली डांस स्टूडियो कर्मचारी नगर मिनी बाय पास में नाइस फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले आयोजित “इंडियास आइकोनिक टैलेंट शो – इंडियास बिगेस्ट टीवी रियलिटी शो एवं सुपर मॉडल” के ऑडिशन सफलतापूर्वक संपन्न हुए।इस ऑडिशन में गायन, नृत्य एवं मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक रहा।

निर्णायक में मंदीप कौर डायरेक्टर फाउंडर बरेली डांस स्टूडियो, आशीष मिश्रा कोरियोग्राफर बरेली डांस स्टूडियो और संगीत के निर्णायक के रूप में प्रयागराज से आए आशीष शर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। सभी ने बच्चों और युवाओं के टैलेंट की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बरेली डांस स्टूडियो के अन्य कोरियोग्राफर टीम प्रीति गुप्ता और कीर्ति कश्यप भी उपस्थित रहे ।

 

नाइस फिल्म प्रोडक्शन के डायरेक्टर एवं फाउंडर अजीत श्रीवास्तव जी ने बताया कि अब तक लगभग 30 शहरों में ऑडिशन आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने जानकारी दी कि अभी कुछ और शहरों में ऑडिशन होना बाकी है, जिसके बाद इस शो का भव्य ग्रैंड फिनाले मई माह में आयोजित किया जाएगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!