बरेली। सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शहर में माहौल गरमा गया है। शिया समुदाय के लोगों ने थाना किला में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।बताया गया है कि 13 फरवरी 2026 को शियां समुदाय नें पाकिस्तान में हुए आतंकी हमलों के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट की अनुमति से शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए और पाकिस्तान में हो रहे अत्याचारों की निंदा की।
प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोप है कि उसी वीडियो पर इंस्टाग्राम आईडी sadiqalqadirbarelwi से रात करीब 8 बजे एक बेहद आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी की गई। समुदाय का कहना है कि टिप्पणी में शिया समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और जान से मारने जैसी बातें लिखी गईं, जिससे साम्प्रदायिक तनाव फैल सकता है।
शिया समुदाय के लोगों का आरोप है कि यह टिप्पणी न केवल समाज विशेष को निशाना बनाती है, बल्कि हिंसा के लिए उकसाने वाली भी है। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में भी कथित रूप से अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।तहरीर में मांग की गई है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए और समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



