बरेली। बहेड़ी कोतवाली से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद चर्चा में आ गया है। गंभीर आपराधिक मुकदमे का एक आरोपी थाने के भीतर पुलिस कर्मियों के साथ वॉलीबॉल खेलता दिखाई दिया, जिसकी तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार थाना बहेड़ी में क्राइम नंबर 22/2026 के तहत 7 जनवरी 2026 को प्रशांत शर्मा निवासी केशवपुरम की तहरीर पर सूर्या कुर्मी समेत अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में मारपीट, जान से मारने की धमकी और फायरिंग जैसे आरोप लगाए गए हैं।
मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी और वह खुलेआम सक्रिय दिखाई देता रहा। इसी बीच आरोपी का थाने के अंदर पुलिस कर्मियों के साथ वॉलीबॉल खेलते दिखना चर्चा का विषय बन गया। आरोपी पर लंबे समय से अवैध खनन गतिविधियों से जुड़े होने के आरोप भी लगाए जाते रहे हैं।गंभीर आरोपों के बावजूद आरोपी की सक्रियता और पुलिस से कथित नजदीकी ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है।




