एक गूंज संस्था ने पेड़ लगाने के  लिए बच्चों को किया जागरूक , दिलाई शपथ

SHARE:

बरेली।  एक गूंज संस्था ने सैनिक कॉलोनी में बच्चों को पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया और उन्हें पेड़ के महत्व को समझाया। संस्था के अध्यक्ष बंटी ठाकुर के दिशा निर्देशन में वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत इस अभियान का संयोजक आशा सिंह को बनाया गया है।  संस्था के अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने कहा पेड़ों की कमी की वजह से वातावरण दूषित हो रहा है और इसका प्रभाव सीधे जीवन पर पड़ रहा है।  इसलिए हमें स्वस्थ रहना है तो वृक्ष आवश्यक लगने होंगे क्योंकि वृक्ष ही हमारे जीवन की लाइफ लाइन है वातावरण खराब होगा तो उसका सीधा प्रभाव स्वास्थ्य पर  पड़ेगा।

Advertisement

 

 

 

लोग बीमार होने लगेंगे मौसम गर्म हो जाएगा इसलिए हम सबको अपने-अपने घरों के आसपास और पार्कों में वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए जिससे वहां का वातावरण अच्छा और साफ हो सके. आलोक सिंह ने सभी को शपथ दिलाते हुए कहा वृक्ष आवश्यक लगते हैं जीवन को बचाना है पर्यावरण बचाना है। और अपने शुभ अवसरों पर भी वृक्ष आवश्यक लगाते हैं। जीवन अनमोल है इसकी रक्षा करें और वृक्ष अवश्य लगे।  शपथ लेने में बालों में प्रमुख रूप से साक्षी, लोकेश सिंह, अभिषेक, कविता साहू, मुस्कान ,जतिन सागर ,उदय जौहरी, खुशी मौर्य ,सत्यवीर, प्रिंस, कुमार प्रशांत, उत्कर्ष सक्सेना इंद्रजीत,मयंक भारद्वाज, भावना सिंह, रोहन, धीरज कुमार झा, दिव्यांश ठाकुर, योगेंद्र राजपूत, तरुण वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!