बरेली पुलिस का रेस्क्यू : दो दिन से नदी के मझधार में फंसे किसान को पुलिस ने बचाया

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

live visual

बरेली | यूपी पुलिस की कार्यशैली पर अक्सर सवाल उठते  है लेकिन इसके बावजूद पुलिस हर हालात में अपनी उपस्थिति कराने में कोई कमी नहीं छोड़ती | ऐसा ही कुछ बरेली पुलिस ने किया है | बरेली पुलिस ने एक  सूचना पर   दो दिन से नदी में फंसे ग्रामीण को बचा लिया   | बता दे  कि पिछले  दो दिनों से जिले में मूसलधार बरसात हुई है जिससे काफी हदतक ग्रामीणों  जीवन प्रभावित हुआ है |

एसएसपी मीडिया सेल से मिली जानकारी के मुताबिक  गुरूवार को  सुबह 10बजे थानाध्यक्ष क्योंलड़िया राजेंद्र सिंह सिरोही को  फोन पर सूचना मिली कि एक रामगोपाल नाम का व्यक्ति ग्राम जालपा मोहनपुर के नदी  के क्षेत्र में 2 दिन से फंसा हुआ है | लेकिन तमाम प्रयास के बावजूद उसे बचाने में दिक्कत आ रही है | कृपा इस मामले में आप मदद करे | इसके बाद थानाअध्यक्ष  राजेंद्र सिरोही मय फोर्स के साथ गांव  परेशानियों का सामना करते हुए गांव पहुंचे | 

बताया यह भी गया  गांव का  पहले  से रास्ता बंद था | थानाध्यक्ष मयफोर्स के साथ  ट्रैक्टर की मदद से पानी से निकलते हुए गांव पहुंचे और बड़ी सूझबूझ के साथ  रसिया और ट्यूब  एवं   गोताखोरों की मदद से  कई घंटों के प्रयास के बाद रामगोपाल को सकुशल निकाल लिया गया है|  यह  रेस्क्यू करीब सुबह 10 बजे से शुरू होकर पांच बजे समाप्त हुआ | रामगोपाल को नदी से निकालने के बाद उसे पकोड़ी खिलाई गई लेकिन वह काफी देर तक डरा सहमा रहा | बाद में उसने और ग्रामीणों ने क्योंलड़िया पुलिस के नेक काम की तारीफ की | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज