शिवपाल यादव का बड़ा आरोप , सरकार की गलत नीति से गरीबी- बेरोजगारी फैली

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली |  सामाजिक परिवर्तन यात्रा लेकर  बरेली  पहुंचे  प्रसपा अध्यक्ष  शिवपाल यादव ने  दूसरे दिन प्रेसवार्ता की है | उन्होंने कहा है कि वह सत्ता परिवर्तन के लिए  सामाजिक परिवर्तन  यात्रा निकाल रहे है |प्रदेश में सत्ता का परिवर्तन जरुरी है | इसलिए भी जरुरी है कि जैसा आप जानते है कि आपका जनपद बरेली ऐतिहासिक स्थान है | यहां के कुटीर उद्योग धंधे बड़े मशहूर थे | यहां का लकड़ी का काम , सुर्मे का काम ,  जरी का काम , बांस का काम , मांझे का काम बहुत प्रसिद्ध था | आज कुटीर उद्योग धंधे बंद हो गए है जिससे बेरोजगारी बड़ी है | इसी तरह पूरे यूपी में कुटीर उद्योग खत्म हो रहे है | इस सरकार की गलत नीतियों और गलत फैसलों की वजह से पूरे देश में तबाही फैली हुई है , गरीबी  , बेरोजगारी फैली हुई है |

यहां तक की भ्रष्टाचार चरम सीमा पर फैला  है | इन्होने जो फैसले लिए केवल कुछ उधोगपतियों के लिए है | उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में प्रसपा के बैगर यूपी में कोई सरकार नहीं बन सकती | जहां प्रसपा गठबंधन करेगी वही सरकार बनेगी | जिसे चाहेगी उसी पार्टी का मुख्यमंत्री यूपी में बनेगा | सरकार बनने पर जो  उन्होंने घोषणा की है उन्हें पूरा करेंगे | उन्होंने यह भी कहा कि  हमारी सरकार बनेगी तो 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। नौजवानों को हर परिवार में एक व्यक्ति और एक बेटी को  सरकारी नौकरी देंगे। बीए पास होते ही 5 लाख रुपये सरकारी बजट से रोजगार करने के लिए देंगें।इस तरह की व्यवस्था की जाएगी |   

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज