बरेली कांग्रेस की बैठक में दिल्ली कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन, एक नवंबर को रामलीला मैदान पहुंचेंगे कार्यकर्ता

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले पार्टी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष असफाक सकलैनी और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल कराने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया।


बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष असफाक सकलैनी ने कहा कि एक नवंबर को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में बरेली से अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए ब्लॉक अध्यक्षों सहित सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं की संख्या निर्धारित कर संगठनात्मक तैयारियां पूरी करने को कहा।

असफाक सकलैनी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और अन्य समस्याओं से जूझ रही है, जबकि सरकार अपने कार्यालय बनाने में लगी हुई है। उन्होंने चुनाव में वोट चोरी के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि राहुल गांधी लगातार लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लोकतांत्रिक भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए भाजपा की नीतियों और कथित षड्यंत्रों को जनता के सामने उजागर करना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन इलियास अंसारी, जुनैद हसन एडवोकेट, सुरेश वाल्मीकि, जिया उर रहमान, मुकेश वाल्मीकि, रमेश श्रीवास्तव, उल्फत सिंह कठेरिया, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, एमके घोष, सुरेश दिवाकर, अनिल देव शर्मा, डॉ. सरताज हसन, एडवोकेट मुजम्मिल हसन, डॉ. दत्तराम, इरशाद मंसूरी, संदीप शर्मा, गुड्डू खान, नरेंद्र सिंह यादव, तबस्सुम, जोया खान, अकरम खान, तब्बूसुम, मुदित प्रताप सिंह और अमित कश्यप सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज