बरेली में कैब ड्राइवर की नल के हत्थे से पीट पीटकर हत्या,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के शांति विहार में 28 वर्षीय संजय सक्सेना की मारपीट में मौत हो गई। आरोप है कि हमलावरों ने नल के हत्थे  लाठी डंडो से उसकी बेरहमी से पिटाई की। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए संजय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

दशहरा का मेला देखने आया था संजय

जानकारी के मुताबिक, संजय दिल्ली में कैब चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह दशहरा का मेला देखने अपनी बहन के घर बरेली आया था। आरोप है कि करीब छह महीने पहले कुछ लोगों के साथ हुए विवाद के बाद से उसके प्रति रंजिश रखी जा रही थी। इसी पुरानी रंजिश को हमले की वजह माना जा रहा है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

संजय की मौत से परिवार में मातम पसरा है। वह अपने पीछे पत्नी और छह साल व डेढ़ साल के दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

फोटो में एसपी सिटी चिराग़ जैन

एसपी सिटी ने क्या बताया?

एसपी सिटी चिराग सक्सेना के मुताबिक, सुभाषनगर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

एसपी सिटी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दोनों पक्षों के बीच छह महीने पहले हुई मारपीट की रंजिश सामने आई है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment