सात जन्मों के रिश्ते पर भारी पड़ा विवाद, पति पर पत्नी की ईंट से हत्या का आरोप, वारदात के बाद फरार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

सोर्स।एआई इमेज

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में पति-पत्नी के रिश्ते को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने कथित तौर पर ईंट से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

 

सोर्स।एआई इमेज
क्राइम इमेज : एआई

मृतका की पहचान सरोज के रूप में हुई है, जबकि पुलिस के मुताबिक आरोपी पति का नाम सतीश पुत्र भगवान दास है। घटना की सूचना मिलने के बाद बारादरी पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है। वहीं पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।

पुलिस अधिकारी आशुतोष शिवम के मुताबिक, मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब घटना के पीछे हुए विवाद की वजह, वारदात के घटनाक्रम और अन्य परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment