घर से प्रेमिका को लेकर फरार हुए युवक की सड़क हादसे में दोस्त के साथ मौत

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

 बरेली | भोजीपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देररात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई | बताया जाता है कि मेडिकल कॉलेज के पास घने कोहरे के चलते एंबुलेंस और मोटरसाइकिल में आपस में  भिड़ंत हो गई,  घटना में  एंबुलेंस चालक सहित मोटरसाइकिल पर सवार लड़की घायल हो गई।  लड़की को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया  है |

जानकारी के मुताबिक बरेली  के प्रेमनगर थाना क्षेत्र  की रहने वाली लड़की का राहुल शर्मा  नाम के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था |  देररात युवक  युवक अपने  मित्र के साथ युवती को अपनी बाइक से लेकर फरार हो गया |  इसी दौरान भोजीपुरा मेडिकल कॉलेज के पास रॉन्ग साइड से मरीज भर्ती करने आ रही एंबुलेंस से  बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गई और दोनों लड़कों राहुल और दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल लड़की को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है | वही  दीपक और राहुल के शव को पुलिस ने को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस टक्कर  में हल्द्वानी निवासी एंबुलेंस चालक मोहम्मद रियाज का पैर भी फ्रैक्चर हो गया जिसे उपचार के लिए रूद्रपुर ले जाया गया है। मृतक राहुल के परिजनों ने युवती के भाई पर शक जताते हुए घटना के पीछे हाथ होने की आशंका जताई है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज