पीलीभीत में हज और उमरा की राह हुई आसान, दर अल हरमैन टूर एंड ट्रैवल्स की फ्रैंचाइजी शुरू

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

पीलीभीत। हज और उमरा की यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर पीलीभीत में दर अल हरमैन टूर एंड ट्रैवल्स की फ्रैंचाइजी का शुभारंभ किया गया। फ्रैंचाइजी का संचालन सीमा खान द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पीलीभीत और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को हज और उमरा से जुड़ी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

फ्रेंचाइजी ऑनर सीमा खान एवं कंपनी प्रबंधक आसिम जी मीडिया को जानकारी देते हुए

फ्रैंचाइजी का उद्घाटन पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा किया गया। उद्घाटन के मौके पर राहत कंपनी के प्रबंधन में अहम भूमिका निभाने वाले आसिम जी, पम्मी वारसी समेत शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं बरेली से पहुंचे धार्मिक गुरु मियां हुजूर (उपनाम) पहुंचे और फ्रेंचाइजी ऑनर सीमा खान को हज ,उमरा सेंटर खोलने की बधाई दी साथ में पूरे परिवार के लिए विशेष दुआ भी करी।अतिथियों ने  भी नई शुरुआत के लिए फ्रैंचाइजी संचालक सीमा खान को शुभकामनाएं दीं।

 

फ्रैंचाइजी ऑनर सीमा खान ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का मुबारक दिन उनके लिए बेहद खास है। इसी पवित्र अवसर पर दर अल हरमैन की शुरुआत करना उनके लिए खुशी और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधा, भरोसेमंद सेवाएं और यात्रा से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

 

जानकारी के मुताबिक, फ्रैंचाइजी पर एयर टिकट, वीजा सुविधा, होटल बुकिंग, भोजन, लॉन्ड्री, ट्रांसपोर्ट, जियारत, ई-सिम, जमजम और उमरा किट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यात्रियों के लिए सीधी और भरोसेमंद उड़ानों से जुड़ी सेवाओं की व्यवस्था भी बताई गई है।

दर अल हरमैन की यह फ्रैंचाइजी पीलीभीत के मोहल्ला पकड़िया में पुलिया वाली मस्जिद के सामने शुरू की गई है। हज और उमरा की बुकिंग तथा यात्रा संबंधी जानकारी के लिए  9762254323 पर संपर्क किया जा सकता है।

नई फ्रैंचाइजी शुरू होने से पीलीभीत और आसपास के जिलों के लोगों को हज और उमरा यात्रा की तैयारियों और बुकिंग से जुड़ी हर सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिलने की उम्मीद है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment