झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले धर्मपाल सिंह- छात्र देश का भविष्य, कानून अपना काम करता है

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मामला अब राजनीतिक बयानबाजी का मुद्दा बन गया है। उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनके हित सरकार की प्राथमिकता में हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है, लेकिन छात्रों से जुड़े मामलों को संवेदनशीलता के साथ देखा जाना चाहिए।

फोटो में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह

बरेली मंडल की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए छात्र हित महत्वपूर्ण है। झारखंड की घटना पर उन्होंने कहा कि वहां की सरकार किस तरह पूरे मामले को संभालती है, यह वहां का विषय है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करता है।

मंत्री ने दिल्ली में हुई घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वहां सरकार ने स्थिति पर पूरा ध्यान दिया था, लेकिन आंदोलन के बीच कुछ अराजक तत्वों के शामिल होने की बात सामने आई थी। धर्मपाल सिंह ने कहा कि लोगों का अपनी बात नहीं रखना भी गंभीर विषय है और ऐसे मुद्दों को उठाया जाना चाहिए।

कांग्रेस और सपा पर हमला

कांग्रेस की सक्रियता और राहुल गांधी के कानपुर दौरे को लेकर धर्मपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस अब अपना राजनीतिक आधार तलाश रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी बिरादरी की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि PDA के नाम पर की जा रही राजनीति भी समाप्त हो जाएगी। उन्होंने 2027 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने का दावा किया।

अखिलेश यादव के बुलडोजर संबंधी बयान पर मंत्री ने कहा कि सरकार की नीति “न्याय सबको, तुष्टिकरण किसी को नहीं” है। उन्होंने कहा कि गलती करने वाले को दंड मिलेगा और कानून धर्म या मजहब नहीं, बल्कि न्याय के आधार पर चलेगा।

गोवंश संरक्षण पर भी चर्चा

समीक्षा बैठक में निराश्रित गोवंश के संरक्षण पर भी जोर दिया गया। धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश की करीब 7,500 गौशालाओं में 13 लाख गोवंश संरक्षित हैं। बरसात में गौशालाओं में बेहतर व्यवस्था, हरे चारे और बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने और गोबर से उपयोगी उत्पाद तैयार करने पर भी जोर दिया।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज