कैंट में अनीस अहमद का बनने लगा माहौल! सपा पार्षदों ने बढ़ाया समर्थन का हाथ, टिकट पर बोले मौका मिला तो जीत में बदलेंगे

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। बरेली की कैंट विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के टिकट को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। संभावित दावेदारों के बीच इंजीनियर अनीस अहमद का नाम इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है। बताया जा रहा है कि कैंट सीट पर अनीस अहमद के समर्थन में स्थानीय स्तर पर माहौल बनना शुरू हो गया है। सपा से जुड़े पार्षदों और स्थानीय नेताओं की सक्रियता ने इस चर्चा को और हवा दे दी है।

 

फोटो । न्यूज वोक्स

 

सूत्रों के मुताबिक बरेली के एक मैरिज हॉल में हाल ही में हुई एक निजी बैठक में सपा के कई पार्षदों और स्थानीय नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में कैंट विधानसभा सीट से इंजीनियर अनीस अहमद की दावेदारी को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों का दावा है कि बैठक में मौजूद पार्षदों ने अनीस अहमद के समर्थन में मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

 

फोटो ।न्यूज वोक्स

बैठक से जुड़े एक सपा पार्षद के मुताबिक कैंट विधानसभा सीट पर अभी से इंजीनियर अनीस अहमद के समर्थन में माहौल बनता दिखाई दे रहा है। स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रियता और पार्टी नेताओं के साथ संपर्क को भी उनकी दावेदारी के पक्ष में देखा जा रहा है।

टिकट पर अनीस अहमद का बड़ा बयान

टिकट को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच इंजीनियर अनीस अहमद ने खुद भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें टिकट दिया जा रहा है या नहीं, इसकी पुष्टि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर उन्हें चुनाव मैदान में उतरने का मौका मिलता है तो वह इस अवसर को जीत में बदलने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे।

अनीस अहमद के इस बयान को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने टिकट मिलने का दावा करने के बजाय फैसला पार्टी नेतृत्व पर छोड़ा है, लेकिन मौका मिलने पर चुनाव जीतने का भरोसा जरूर जताया है।

अखिलेश यादव से नजदीकी का भी दावा

अनीस अहमद के समर्थकों का दावा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ उनके बेहतर संबंध हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से पहले भी कैंट विधानसभा सीट से टिकट देने को लेकर उनसे बात की जा चुकी है। यही वजह है कि पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उनकी दावेदारी को मजबूत माना जा रहा है।

हालांकि कैंट सीट पर सपा के कई अन्य नेता भी टिकट की दौड़ में बताए जा रहे हैं। ऐसे में अंतिम फैसला समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को ही करना है।

एक महीने में मिल सकता है कैंट को सपा का चेहरा

सूत्रों की मानें तो समाजवादी पार्टी अगले एक महीने में कैंट विधानसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशी को लेकर तस्वीर साफ कर सकती है। इसके साथ ही टिकट के अन्य दावेदारों की सक्रियता भी बढ़ सकती है।

फिलहाल कैंट की सियासत में इंजीनियर अनीस अहमद का नाम तेजी से उभर रहा है। निजी बैठक में समर्थन की चर्चा, सपा पार्षदों की सक्रियता और खुद अनीस अहमद के मौका मिला तो जीत में बदलेंगे वाले बयान ने इस सीट पर राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज