पूर्वोत्तर रेलवे की संसदीय समिति की बैठक में नहीं पहुंचेंगे अखिलेश यादव, प्रतिनिधि के तौर पर शहजिल इस्लाम अंसारी होंगे शामिल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों का हवाला देकर भेजा पत्र, 7 जुलाई को इज्जतनगर मुख्यालय में होगी महत्वपूर्ण बैठक

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव 7 जुलाई को इज्जतनगर स्थित पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय में आयोजित संसदीय समिति की बैठक में शामिल नहीं हो सकेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में व्यस्तता के चलते उन्होंने अपनी ओर से भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम अंसारी को बैठक में प्रतिनिधित्व करने के लिए नामित किया है।

इस संबंध में अखिलेश यादव ने 2 जुलाई 2026 को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर अपनी असमर्थता से अवगत कराया। पत्र में उन्होंने बताया कि उन्हें 12 जून 2026 को जारी आमंत्रण के तहत 7 जुलाई को इज्जतनगर स्थित श्रमिक कल्याण सभागार में आयोजित संसदीय समिति की बैठक में शामिल होना था, लेकिन पहले से तय कार्यक्रमों के कारण उनका उपस्थित होना संभव नहीं है।

पत्र में उन्होंने अनुरोध किया कि उनकी ओर से भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम अंसारी को बैठक में भाग लेने की अनुमति प्रदान की जाए और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएं। इस पत्र की प्रति विधायक शहजिल इस्लाम अंसारी को भी भेजी गई है, ताकि वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैठक में शामिल हो सकें।
पूर्वोत्तर रेलवे की संसदीय समिति की यह बैठक रेलवे से जुड़े विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं, आधारभूत ढांचे और क्षेत्रीय आवश्यकताओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए आयोजित की जा रही है।

 

ऐसे में अखिलेश यादव की अनुपस्थिति और उनकी ओर से विधायक शहजिल इस्लाम अंसारी को प्रतिनिधि के रूप में नामित किया जाना राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में क्षेत्र से जुड़े रेल विकास प्रस्तावों और जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज