ज्योतिषाचार्य योगेंद्र शर्मा
📞 +91 90844 07666
5 जुलाई 2026, रविवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शतभिषा नक्षत्र का संयोग रहेगा। इस दिन राहुकाल शाम 5:11 बजे से 6:53 बजे तक रहेगा। रविवार को दिशाशूल पश्चिम दिशा में होने के कारण इस दिशा की यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है।

राशिफल
♈ मेष (Aries): आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने के योग हैं। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और बिना सोच-समझे निवेश करने से बचें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
♉ वृषभ (Taurus): नौकरी और व्यापार में वरिष्ठ अधिकारियों तथा साझेदारों का सहयोग मिलेगा। दिन शुभ रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
♊ मिथुन (Gemini): आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। परिवार में हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन रिश्तों में प्रेम बना रहेगा।
♋ कर्क (Cancer): कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और योजनाएं पूरी होंगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
♌ सिंह (Leo): रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें।
♍ कन्या (Virgo): खान-पान में लापरवाही न करें। बाहर का भोजन स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है। अनावश्यक खर्चों से बचें, अन्यथा आर्थिक परेशानी हो सकती है।
♎ तुला (Libra): मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
♏ वृश्चिक (Scorpio): कार्यभार अधिक रहने से थकान महसूस हो सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें।
♐ धनु (Sagittarius): व्यक्तित्व का आकर्षण बढ़ेगा और परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। रिश्तों में अनावश्यक अपेक्षाओं से बचें।
♑ मकर (Capricorn): पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
♒ कुंभ (Aquarius): सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी। भविष्य के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेने का यह अच्छा समय है। सहयोगियों का साथ मिलेगा।
♓ मीन (Pisces): स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचें। धैर्य और लगातार प्रयास से करियर में नई सफलता मिलने के संकेत हैं।




