दुष्कर्म के मामले में एक महिला सहित तीन पर मुकदमा दर्ज,एक हिरासत में

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में 13 साल की एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि मामले की जांच जारी है।

मामला बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव का है , जहां गांव निवासी हरीश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि 27 जून को गांव की रहने वाली रचना उनकी 13 वर्षीय बेटी को बहाने से अपने घर बुलाकर ले गई। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद निकेश और राहुल ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही आरोपियों ने यह कहा कि अगर पुलिस से मामले की शिकायत की तो बुरा अंजाम होगा। बहेड़ी पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की 70(2),115(2),351(3),61(2) सहित पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।सीओ अरुण कुमार ने बताया कि घटना में।पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर एक आरोपियों को हिरासत में लिया गया है साथ ही मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज