बरेली में संविधान के 76 वर्ष पूरे होने पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर, विशेषज्ञ बताएंगे संविधान के अधिकार और कर्तव्य

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। भारत का संविधान लागू होने के 76 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संविधान प्रचार समिति (पंजीकृत), लखनऊ के तत्वावधान में 28 जून 2026 को बरेली के चंद्रमणि बुद्ध विहार, डेलापीर में एक दिवसीय संविधान जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

 

आयोजकों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों तक संविधान की मूल भावना और उसके महत्वपूर्ण प्रावधानों को सरल भाषा में पहुंचाना है। कार्यक्रम में लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, आगरा और बरेली सहित विभिन्न शहरों से संविधान विषय के जानकार वक्ता भाग लेंगे।

शिविर के दौरान संविधान की उद्देशिका, संघ एवं राज्य क्षेत्र से संबंधित अनुच्छेद 1 से 4, नागरिकता से जुड़े अनुच्छेद 5 से 11, मौलिक अधिकारों से संबंधित अनुच्छेद 12 से 35, राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों से जुड़े अनुच्छेद 36 से 51 तथा नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों से संबंधित अनुच्छेद 51(क) की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा संविधान के प्रति सम्मान और समझ विकसित करना है। कार्यक्रम में आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment