26 जून 2026 राशिफल: कर्क राशि को मिल सकती है बड़ी सफलता, मकर के लिए खुलेंगे नए अवसर, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

ज्योतिषाचार्य योगेंद्र शर्मा
📞 +91 90844 07666

26 जून 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार आज कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, विशाखा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है। राहु काल सुबह 11:02 बजे से दोपहर 12:42 बजे तक रहेगा, इसलिए इस अवधि में नए और महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत करने से बचना बेहतर रहेगा। वहीं पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा।

 

आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन—

मेष: कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।

वृषभ: मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा, लेकिन कुछ कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा।

मिथुन: करियर को लेकर मन में असमंजस रह सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बिना बड़ा आर्थिक निर्णय न लें।

कर्क: दिन आपके पक्ष में रहेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं और करियर में बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत हैं।

सिंह: स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। खानपान पर विशेष ध्यान दें।

कन्या: साझेदारी में काम करने वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में संवाद बनाए रखें।

ताजा तरीन खबरों के लिए लॉगिंग करें _www.newsvoxindia.com

तुला: मानसिक शांति और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें।

वृश्चिक: रुके हुए कार्यों में गति आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

धनु: घरेलू मामलों में संयम बनाए रखें। संपत्ति या निवेश से जुड़े मामलों में विवाद की आशंका है।

मकर: नए संपर्क और नेटवर्किंग आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे।

🔮 3 जून 2026 का राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, राहुकाल का समय और दिनभर के शुभ-अशुभ संकेत।

कुंभ: व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ के योग हैं। वरिष्ठों की प्रशंसा मिलेगी, लेकिन अहंकार से दूरी बनाए रखें।

मीन: कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। बातचीत और संपर्कों के माध्यम से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे।

आज का उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और जरूरतमंदों को पीले वस्त्र या भोजन का दान करें। इससे शुभ फलों में वृद्धि होगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment