पीलीभीत के कलीम हुसैन बने ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’, ओपन बरेली आर्म्स रेसलिंग में दिखाया दम

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। ओपन बरेली आर्म्स रेसलिंग चैंपियनशिप में पीलीभीत के खिलाड़ी कलीम हुसैन ने अपनी ताकत और तकनीक का शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस (COC)’ का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 16 जिलों से आए 200 से अधिक खिलाड़ियों के बीच हुए कड़े मुकाबलों में कलीम ने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

विश्व योग दिवस के अवसर पर मिनी बाईपास स्थित नाइस जिम में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। कलीम हुसैन ने पहले अपने भार वर्ग 65-70 किलोग्राम में पहला स्थान प्राप्त किया और इसके बाद चैंपियन ऑफ चैंपियंस मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमा लिया।

बरेली आर्म रेसलिंग फेडरेशन के जिला सचिव नदीम खान ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए, लेकिन ओवरऑल चैंपियन के मुकाबले ने सबसे ज्यादा आकर्षण बटोरा।

कलीम हुसैन की जीत पर खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने खुशी जताई। उनकी इस उपलब्धि को पीलीभीत और आसपास के क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया जा रहा है। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष पवन सक्सेना ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण पत्र और आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया।

कलीम हुसैन की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी मंच पर बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। उनकी जीत ने प्रतियोगिता को यादगार बना दिया और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज