योग सप्ताह का शुभारंभ, स्पोर्ट्स स्टेडियम में गूंजा योग का संदेश, मंत्री-सांसद ने दिखाई हरी झंडी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने भगवान धन्वंतरि और महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, डॉ. एम.पी. आर्य, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी देवयानी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास के साथ योग सप्ताह की शुरुआत की गई। 15 जून से 20 जून तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक योगाभ्यास, स्लोगन प्रतियोगिता, योग चित्रकला, योगासन प्रतियोगिता और योग सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। वहीं 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में विशाल सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित होगा।


राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन की आधारशिला है और वृद्धावस्था जनित बीमारियों से बचाव में बेहद प्रभावी है। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि योग भारत की अमूल्य विरासत है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वैश्विक पहचान मिली है। आज पूरा विश्व 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है। उन्होंने लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर योग जागरूकता पदयात्रा को रवाना किया। रोहिलखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, गंगाशील आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, फ्यूचर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और जीनियस क्लब बरेली की भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता रही। जीनियस क्लब की ओर से योग प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज कुमार ने किया, जबकि सामूहिक योगाभ्यास का संचालन नित्या शर्मा और डॉ. गरिमा सिंह ने कराया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज