कर्मचारी नगर में बिजली के तारों में लगी आग, मचा हड़कंप; कई वाहन जलने से बचे

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। कर्मचारी नगर क्षेत्र के लाजपत नगर रोड पर रविवार को बिजली के तारों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के दौरान करीब 15 मिनट तक तार धू-धू कर जलते रहे, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर सड़क पर आवाजाही भी कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली के तारों में अचानक चिंगारियां उठने लगीं और देखते ही देखते आग फैल गई।

 

आग की लपटों के कारण आसपास खड़े कई वाहन भी खतरे की जद में आ गए, लेकिन समय रहते स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग भी सक्रिय हो गया। फायर स्टेशन ऑफिसर (एफएसओ) मनु शर्मा को मामले की जानकारी दी गई, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों और बिजली विभाग की टीम ने मिलकर आग बुझा दी थी।

आग लगने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई, जिससे कई परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक बिजली बहाल करने के प्रयास जारी रहे। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज