भीषण गर्मी में जल संकट से जूझ रहे मलूकपुर के लोग, एक सप्ताह से ठप पड़ी पानी सप्लाई

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली के मलूकपुर क्षेत्र स्थित लाल मस्जिद के पास पटी गली में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत ने मोहल्ले के लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित कर दी है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया है।

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि गली के कई घरों में सात दिनों से पानी नहीं पहुंचा है। ऐसे में लोगों को पीने के पानी से लेकर घरेलू कामों तक के लिए दूर-दराज इलाकों से पानी लाना पड़ रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी चांद ने बताया कि पानी न आने से नहाने, कपड़े धोने और साफ-सफाई जैसे जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। वहीं सोनी अनवर ने कहा कि बच्चों को स्कूल भेजने और घर के कामकाज संभालने में काफी परेशानी हो रही है। लोगों को सुबह-शाम पानी की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

क्षेत्र निवासी फ़ाहद जीशान ने नगर निगम से मांग की है कि पटी गली में नया समरसेबल लगवाया जाए, ताकि लोगों को स्थायी राहत मिल सके। उनका कहना है कि गर्मी लगातार बढ़ रही है और बिना पानी के हालात गंभीर होते जा रहे हैं।जल संकट से प्रभावित लोगों में तनवीर बेग, अनवर बेग, मुजाहिद बेग, वसीम बेग, शमीम अहमद, शबनम, रूबी समेत कई परिवार शामिल हैं।

जनसेवा टीम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पम्मी खां वारसी ने नगर निगम प्रशासन से शहर के जल संकट वाले इलाकों का सर्वे कराने और तत्काल स्थायी समाधान करने की मांग की है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज