तेजाब कांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। शेरगढ़ क्षेत्र में एक ही परिवार पर तेजाब फेंककर चार लोगों को गंभीर रूप से झुलसाने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक 16 मई को शेरगढ़ थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मोहल्ला डुंगरपुर निवासी उमेश कश्यप रात के समय छत के रास्ते उनके घर में घुस आया और उस पर, उसके पति तथा दोनों बच्चों पर तेजाब फेंक दिया।

हमले में पूरा परिवार गंभीर रूप से झुलस गया था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।शनिवार को थाना शेरगढ़ पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देते हुए इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शेरगढ़ बाईपास मार्ग से अपने घर की तरफ आने वाला है।

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया।पुलिस के अनुसार खुद को घिरता देख आरोपी ने अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी उमेश कश्यप के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल मोहम्मद नाजिम के हाथ को छूते हुए गोली निकल गई, जिससे वह भी घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने बताया कि तेजाबकांड का आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई भी जारी है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज