धान खरीद को लेकर डी एम हुए सख्त, दो लेखपालो पर गिरी गाज

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:


रिंटू वर्मा 

पीलीभीत | डी एम पुलकित खरे ने  सोमवार को  बरखेडा व जोगीठेर के पी0सी0यू0 क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान धान क्रय केन्द्रों पर दैनिक खरीद की समीक्षा के दौरान खरीद न किये जाने के कारण बरखेडा के केन्द्र प्रभारी अजहरुद्दीन  व जोगीठेर के केन्द्र प्रभारी भरत गंगवार को फटकार लगाते हुये आज शाम तक दैनिक लक्ष्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि प्रतिदिन केन्द्रो की समीक्षा की जाये, लक्ष्य के अनुरूप तौल सुनिश्चित न होने पर दोनों केन्द्र प्रभारियों के विरूद्व कडी कार्यवाही की जायेगी।

निरीक्षण के दौरान केन्द्रों पर नामित लेखपाल अनुपस्थित होने के कारण उप जिलाधिकारी बीसलपुर को तत्काल उनके खिलाफ निलम्बन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने सम्बन्धित संस्था के जिला प्रबन्धक को भी कडे़ निर्देश देते हुये स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये गये। उन्होंने दोनों केन्द्र प्रभारियों को सम्बन्धित गांव के किसानों से वार्ता कर लक्ष्य के अनुरूप तौल सुनिश्चित करने के कडे निर्देश दिये गये। इस दौरान जोगीठेर के किसान राम प्रताप ग्राम परासी रामकिशन व अरविन्द ग्राम परसिया सेबातचीत की गई। केन्द्र पर धान तौल हेतु लाये नमूने की नमी व गुणवत्ता की जांच कराई गई, धान मानक के अनुरूप पाये जाने पर किसानों का धान तौल हेतु केन्द्र प्रभारी निर्देशित किया गया।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज