बरेली में ‘स्कूल चलो अभियान’ का आयोजन, मेधावी छात्र सम्मानित

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ और प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से अभियान का शुभारंभ किया, जिसका सीधा प्रसारण बरेली में भी देखा गया। अर्बनहाट ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

इस दौरान छात्रों को पुस्तकें वितरित की गईं और ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। हरुगला के छात्र हर्षित को उनके साइंस प्रोजेक्ट के लिए विशेष सराहना मिली।

कार्यक्रम के अंत में अभियान के प्रचार के लिए एलईडी वैन और रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज