बरेली: चोर ने निगला था सबूत, पुलिस ने दो दिन बाद ऐसे किया चोरी का खुलासा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली:बारादरी थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने पकड़े जाने के डर से चोरी किया गया चांदी का ब्रेसलेट निगल लिया था, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से आखिरकार वह बरामद कर लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, 3 मार्च 2026 को सम्राट अशोक नगर इलाके में एक घर में घुसकर चोरी की वारदात हुई थी। चोर दीवार कूदकर अंदर घुसे और एक बुलेट बाइक, चांदी का ब्रेसलेट व दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 


जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी सहायता (यक्ष ऐप) के जरिए संदिग्ध की पहचान की और हजियापुर निवासी सिकंदर उर्फ छोटा को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को शक हुआ कि आरोपी ने चोरी का ब्रेसलेट निगल लिया है। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाकर जांच कराई गई, जहां एक्स-रे में ब्रेसलेट उसके पेट में होने की पुष्टि हुई।


आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा और शौच के लिए जाने से बचता रहा। डॉक्टरों की सलाह पर उसे दवा दी गई। करीब दो दिन की निगरानी के बाद आरोपी ने शौच किया, जिसके बाद ब्रेसलेट बरामद कर लिया गया।
सीओ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में सिकंदर और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज