रामपुर गार्डन में बिजली मीटरों के गोदाम में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली ।रामपुर गार्डन क्षेत्र में स्थित अधिशासी अभियंता  कार्यालय के एक वेयरहाउस में अचानक आग लगने से इलाके में हलचल मच गई। गोदाम में रखे पुराने और खराब बिजली मीटरों में आग लगने के बाद वहां तेजी से धुआं फैल गया, जिससे आसपास मौजूद लोग घबरा गए।

स्थानीय स्तर पर तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, वेयरहाउस में बड़ी मात्रा में निष्प्रयोज्य (कंडम) बिजली मीटर रखे हुए थे, जो आग की चपेट में आ गए। इस घटना में मीटरों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


फायर ब्रिगेड अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि उन्हें अधिशासी अभियंता वाणिज्यिक कार्यालय से वेयरहाउस में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया, जहां समय रहते आग बुझा दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

फिलहाल विभागीय स्तर पर मामले की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज