बरेली का 300 बेड कोविड अस्पताल सोलर पावर से होगा संचालित, PPP मॉडल पर देने की तैयारी

SHARE:

बरेली में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नई पहल शुरू हुई है। अखिलेश यादव सरकार के दौरान बने 300 बेड कोविड अस्पताल को अब लाखों रुपये की लागत से सोलर ऊर्जा से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है, जिससे गर्मी में मरीजों और डॉक्टरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

 

बरेली स्थित 300 बेड कोविड अस्पताल को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम तेज हो गया है। अस्पताल को सोलर पावर से चलाने की तैयारी की जा रही है, जिससे बिजली कटौती की समस्या से निजात मिल सकेगी और इलाज बिना बाधा जारी रहेगा।

फोटो में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर विश्राम सिंह

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि अस्पताल में लगातार बिजली उपलब्ध कराने के लिए सोलर प्लांट लगाया जाएगा। इससे खासतौर पर गर्मी के मौसम में मरीजों और डॉक्टरों को राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी।
अधिकारियों के मुताबिक, सोलर पैनलों की आपूर्ति हैदराबाद की कंपनी प्रीमियर एनर्जी द्वारा की गई है। कंपनी पिछले कुछ वर्षों से इस क्षेत्र में काम कर रही है और जल्द ही पैनल लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग इस अस्पताल को पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर संचालित करने की योजना भी बना रहा है। इसके लिए एक टीम अस्पताल का दौरा कर वहां की मौजूदा स्थिति और संभावनाओं का आकलन करेगी।
गौरतलब है कि अस्पताल के लिए पहले करीब 80 लाख रुपये की लागत से चिकित्सा उपकरण, कुर्सियां और अन्य जरूरी सामग्री खरीदी गई थी, जो अभी तक स्टोर में रखी हुई है।
अधिकारियों का कहना है कि सोलर ऊर्जा के इस्तेमाल से न केवल बिजली की समस्या दूर होगी, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम साबित होगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!