बरेली। कुर्मी क्षत्रिय छात्रावास के ब्रह्मपुरा स्थित सरदार पटेल स्मारक में रविवार को कुर्मी क्षत्रिय सभा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परंपरा और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक चौपाइयों के गान से हुई, जिसके बाद समाज के लोगों ने आपसी प्रेम और भाईचारे के प्रतीक के रूप में फूलों की होली खेली।

सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए इस आयोजन में पूरे समय उत्साह और सौहार्द का माहौल बना रहा। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को फूलों की होली खेलकर बधाई दी और आपसी एकता का संदेश दिया।इस अवसर पर सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि दिलों को जोड़ने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है तो उसकी ताकत कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे आयोजन लोगों को करीब लाने और समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि ऐसे त्योहारों के अवसर पर समाज के बड़े-बुजुर्गों और लोगों से शिष्टाचार भेंट का अवसर मिल जाता है, जिससे आपसी संबंध और मजबूत होते हैं।
कुर्मी क्षत्रिय सभा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट के.पी. सेन गंगवार ने कहा कि समाज की तरक्की आपसी सहयोग और मजबूत संगठन से ही संभव है। होली मिलन जैसे कार्यक्रम लोगों को जोड़ते हैं और समाज को एक पहचान देते हैं।
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
समारोह में सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, अर्बन कॉ-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की अध्यक्ष श्रुति गंगवार, पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, नगर पंचायत गुलड़िया के चेयरमैन के पति सुरेश चंद्र सिंह राठौर, प्रवेश राठौर, कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुर्मी महासभा सी.एल. गंगवार सहित समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार, प्रेम शंकर गंगवार, छत्रपाल सिंह गंगवार, आर.सी. लाल, मूलचंद गंगवार, कोषाध्यक्ष आलोक गंगवार, ऑडीटर एड. मनोज बाबू गंगवार, मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार, अरविंद पटेल, एड. मुनेन्द्र गंगवार, डॉ. उग्रसेन गंगवार, युधिष्ठर प्रसाद गंगवार, कृष्ण पाल सिंह, खेमेन्द्र पाल सिंह, वीरेश कुमार गंगवार, तेजपाल गंगवार, प्रमोद कुमार सिंह और भद्र पाल गंगवार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।



