कांट की वैष्णवी मिश्रा यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम में चयनित

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शाहजहांपुर।कांट क्षेत्र की प्रतिभाशाली वॉलीबॉल खिलाड़ी वैष्णवी मिश्रा का चयन 26 वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी। वैष्णवी के चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

वैष्णवी मिश्रा आयुष स्पोर्ट्स अकादमी कांट की प्रशिक्षु खिलाड़ी हैं। उनका चयन कानपुर में आयोजित ट्रायल के आधार पर किया गया, जहां उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्रशिक्षण शिविर के लिए चुना गया था। इसके बाद बनारस में चयनित खिलाड़ियों का कैंप आयोजित हुआ, जहां से अंतिम टीम का गठन किया गया।

अब वैष्णवी मिश्रा उत्तर प्रदेश टीम के साथ बनारस से भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगी और राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।वैष्णवी इससे पहले भी तीन बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में भी हिस्सा लिया था।

अपनी सफलता का श्रेय वैष्णवी ने अपनी माता अर्चना मिश्रा, पिता संजीव मिश्रा और कोच हिमांशु गुप्ता को दिया है। साथ ही उन्होंने शाहजहांपुर वॉलीबॉल संघ के सचिव चंद्रप्रकाश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से उन्हें खेल में काफी लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि यादव शाहजहांपुर में वॉलीबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं।वैष्णवी के पिता संजीव मिश्रा नगर में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए आयुष स्पोर्ट्स अकादमी का संचालन करते हैं। इस अकादमी में लड़के और लड़कियों को वॉलीबॉल और क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जाता है।

वैष्णवी के चयन पर राममुरारी मिश्रा, बिरजू मिश्रा, सुमेर लाल वर्मा, मुजम्मिल हफीज, अशोक शर्मा, शकील हफीज सहित कई लोगों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज