एलईडी टीवी और उपहार पाकर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के चेहरे खिले

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। लाल फाटक स्थित सेवा धाम वृद्धाश्रम में उस समय भावुक और खुशी भरा माहौल देखने को मिला जब इफको सुबह महिला क्लब की अध्यक्ष श्रीमती केतकी प्रधान अपने पदाधिकारियों के साथ वहां पहुंचीं और बुजुर्गों को उपहार वितरित किए।

 

वृद्धाश्रम में रह रहे करीब 154 महिला एवं पुरुष बुजुर्गों के बीच क्लब की ओर से रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की किट वितरित की गई। इस किट में तेल, टूथपेस्ट, कपड़े धोने का पाउडर, शैंपू, साबुन और ब्रश जैसी आवश्यक सामग्री शामिल थी।

इसके अलावा 50 मच्छरदानियां, महिलाओं के लिए दुपट्टे और पुरुषों के लिए सूती अंगोछे भी भेंट किए गए।क्लब की ओर से बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए उपहार स्वरूप एक एलईडी टीवी भी प्रदान किया गया। टीवी मिलते ही वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने इस पहल के लिए क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद श्रीमती केतकी प्रधान ने सभी बुजुर्गों को इफको के पॉल पोथन परिसर, पार्क और मंदिर क्षेत्र में भ्रमण के लिए आमंत्रित किया, ताकि वे वहां आकर कुछ समय प्रकृति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच बिता सकें।
इस अवसर पर श्रीमती रुचि शर्मा, श्रीमती अंजली खेतान, श्रीमती उषा, श्रीमती शालिनी, श्रीमती मीनाक्षी सिंह, श्रीमती मंजरी मित्तल और श्रीमती स्मिता प्रकाश मौजूद रहीं।

वहीं सेवा धाम के अधीक्षक एम.के. यादव, श्रीमती कांता गंगवार और श्रीमती रचना चौहान भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी विनीत शुक्ल ने किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज