36 साल की वफादारी: चौधरी असलम मियां ने ठुकराए कई राजनीतिक ऑफर, बोले,जिंदगी भर कांग्रेस के साथ रहूंगा

SHARE:

बरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां पिछले करीब 36 वर्षों से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और लगातार पार्टी को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। लंबे राजनीतिक सफर और संगठन में अहम जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद उन्हें अब तक किसी विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनने का अवसर नहीं मिला, लेकिन इसके बावजूद उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा और सक्रियता बनी हुई है।

फोटो क्रेडिट । चौधरी असलम

7 सितंबर 1972 को जन्मे चौधरी असलम मियां ने स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है और कृषि व व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। वे लंबे समय से बरेली शहर विधानसभा और बरेली लोकसभा क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत कांग्रेस संगठन में वार्ड अध्यक्ष के रूप में हुई थी। इसके बाद उन्होंने महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली में कार्यकारिणी सदस्य, लेबर सेल अध्यक्ष और सचिव समेत कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली।

 

वर्ष 1998 से जून 2001 तक वे महानगर यूथ कांग्रेस कमेटी, बरेली के अध्यक्ष रहे, जबकि वर्ष 2001 से 2010 तक जिला यूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर कार्य किया।चौधरी असलम मियां ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ भी सक्रिय रूप से काम किया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई और Rahul Gandhi व Priyanka Gandhi Vadra की टीम के साथ भी संगठन को मजबूत करने का काम किया।

राजनीतिक जीवन के दौरान उन्हें कई बार अन्य दलों में शामिल होने के प्रस्ताव भी मिले, लेकिन उन्होंने कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखी और पार्टी का साथ नहीं छोड़ा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!