उपज का भव्य होली मिलन समारोह, फूलों की होली के साथ पत्रकारों ने मनाया उत्सव

SHARE:

बरेली में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की ओर से भव्य होली मिलन समारोह एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर के पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने एक मंच पर एकत्र होकर फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

 

बरेली में आयोजित उपज के भव्य होली मिलन समारोह में पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने मिलकर होली का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली खेली गई और होली के गीतों पर सभी ने जमकर मस्ती की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

 


कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, मेयर उमेश गौतम, एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्र, भाजपा आंवला  जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल,भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, कांग्रेस नेता अजय शुक्ला, सपा नेता मोंटी शुक्ला, उपज जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता, पत्रकार रवि सक्सेना, मुकेश पांडे, विकल्प कुदेशिया, राजेश जी, आदिल,अरविंद,अनूप मिश्रा, दिनेश्वर,जिला सूचना अधिकारी नीतू कनोजिया, उपजा अध्यक्ष पवन सक्सेना, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।


कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक शंकर दास , प्रांतीय उपाध्यक्ष आर.के. सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता, जिला महामंत्री अजय कश्यप और जिला कोषाध्यक्ष रंजीत शर्मा की प्रमुख भूमिका रही।

होली मिलन समारोह में उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से पत्रकारों और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी सौहार्द और भाईचारा मजबूत होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए खुशहाली की कामना की।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!