नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, घर में घुसकर वारदात को दिया था अंजाम

SHARE:

बरेली। शाही थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर पीड़िता के परिजन किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति घर में घुस आया और नाबालिग को जबरन कमरे में ले गया। आरोप है कि उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

 

कुछ देर बाद जब परिजन घर लौटे तो नाबालिग गंभीर अवस्था में मिली। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है और उसके खिलाफ पहले भी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की शिकायतें सामने आ चुकी हैं।शाही थाना प्रभारी राजेश कुमार बैसला ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!