जल जीवन मिशन की टंकी से सोलर केबल चोरी, सिराज खां ने दी तहरीर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनेहरा में जल जीवन मिशन की पानी की टंकी पर लगे सोलर पैनल की कॉपर केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिराज खां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर में बताया गया है कि 28 फरवरी 2026 की रात अज्ञात चोर पानी की टंकी परिसर में घुस आए और सोलर पैनल से जुड़ी करीब 40 मीटर कॉपर केबल काटकर ले गए। सुबह मौके पर निरीक्षण करने पर केबल गायब मिली और उसके कटे हुए अवशेष वहीं पड़े मिले। घटना से जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

 


ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से सरकारी संपत्ति को निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले सिंघाई गांव में भी केबल चोरी की घटना हो चुकी है। लगातार हो रही वारदातों से ग्रामीणों में नाराजगी है।

सिराज खां ने पुलिस से मांग की है कि चोरों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए और चोरी हुए सामान की बरामदगी कराई जाए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज