लाल फाटक पुलिस चौकी के नए भवन का उद्घाटन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र की लाल फाटक पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन का भव्य उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा, सीओ सिटी आशुतोष शिवम, सीओ संदीप कुमार, एएसपी सोनाली मिश्रा, कैंट इंस्पेक्टर राजेश कुमार और चौकी प्रभारी बॉबी कुमार सहित कई अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि लाल फाटक पुलिस चौकी शहर और देहात क्षेत्र के बीच अहम कड़ी है। यहां यातायात का दबाव अधिक रहता है, इसलिए नई चौकी में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। विशेष रूप से सीसीटी कार्यालय की स्थापना की गई है, जो सड़क दुर्घटनाओं और अन्य घटनाओं की जानकारी एकत्र कर संबंधित विभागों को भेजेगा।

उन्होंने कहा कि नए भवन से पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। अधिकारियों ने चौकी परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और इसे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज