121वें उर्स-ए-नासरी की तैयारियां शुरू, दरगाह से पोस्टर जारी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। सिविल लाइंस स्थित मस्जिद नोमहला शरीफ में दरगाह नासरी मियां रहमतुल्लाह अलैह के 121वें तीन दिवसीय उर्स की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दरगाह प्रशासन की ओर से उर्स का पोस्टर जारी कर कार्यक्रमों की रूपरेखा घोषित की गई।

 

यह आयोजन सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा सुल्तान अहमद नासरी की सरपरस्ती में होगा, जिसमें देशभर से अकीदतमंद शामिल होंगे।नायब सज्जादानशीन ख्वाजा सलमान अहमद ने बताया कि 13 रमजान (3 मार्च) को फज्र की नमाज के बाद कुरआनख्वानी से उर्स की शुरुआत होगी। असर के बाद परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी तथा मगरिब पर सामूहिक रोजा इफ्तार होगा। रात में ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई नामी शायर शिरकत करेंगे।

14 रमजान (4 मार्च) को कुरआनख्वानी, खत्म-ए-ख्वाजगान और विसाली कुल की रस्में होंगी। साथ ही मिलाद पाक और महफिल-ए-समां का आयोजन किया जाएगा।15 रमजान (5 मार्च) को बड़े कुल की महफिल, खास दुआ, रंग की महफिल और गुस्ल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। उर्स के दौरान दरगाह परिसर रूहानियत और सूफियाना रंग में सराबोर रहेगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज