राज्य महिला आयोग का बरेली में महिला सशक्तिकरण संगम, 514 महिलाएं सम्मानित

SHARE:

बरेली। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में स्मार्ट सिटी पं. राधेश्याम कथावाचक सभागार में महिला सशक्तिकरण संगम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक, सामाजिक, शैक्षणिक, पुलिस, स्वास्थ्य, खेल, पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कुल 514 महिला शक्तियों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत संकेत है। उन्होंने बताया कि राज्य महिला आयोग अब लखनऊ के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर महिलाओं की समस्याएं सुन रहा है, जिससे पीड़ित महिलाओं को राहत मिल रही है और उन्हें बार-बार लखनऊ नहीं जाना पड़ता। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण को मजबूती देने की दिशा में सार्थक पहल है।

 

विशिष्ट अतिथि सोनाली मिश्रा आईपीएस ने कहा कि यह सम्मान समारोह महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उत्तर प्रदेश पुलिस भी महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रभावी कार्य कर रही है। डॉ. तनु जैन सीईओ कैंट ने कहा कि आयोग का यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम बनेगा। उद्यमी रीता सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं में उत्साह और कार्य करने की नई ऊर्जा भरते हैं।
सम्मान समारोह में प्रशासनिक, राजनीतिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

 

महिला कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग, बाल पुष्टाहार और पुलिस विभाग की महिला प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम के आयोजन में मोनिका राणा, निहाल सिंह, चंचल गंगवार, रिंकी सैनी, डॉ. इशू पाठक, दीप्ती मिश्रा सहित कई सहयोगियों का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन संतोष पाण्डेय एवं डॉ. नेहा यादव ने संयुक्त रूप से किया।यह आयोजन बरेली में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक और प्रभावी पहल के रूप में सराहा गया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!