आज वृद्धि योग में मिलेगी अपार समृद्धि जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा 

आज विशेष

आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के आंवला का सेवन का सेवन करें, पीले वस्त्र पहने, और भगवान विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। और रोग शांति के लिए गुरु मंत्र का कम से कम एक माला का जाप करें।

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2078

 शाके – 1943

 मास – कार्तिक मास , शुक्ल पक्ष

 दिन – गुरुवार

तिथि – सप्तमी तिथि प्रातः 6:48 तक उपरांत अष्टमी तिथि

नक्षत्र-  श्रवण नक्षत्र

योग – गंड योग प्रातः 6:41 तक उपरांत वृद्धि योग

करण – वणिज करण प्रातः 6:48 तक उपरांत वृष्टि भद्र करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 5:33 से 7:53 तक

चर, लाभ, अमृत, का चौघड़िया प्रातः 10:35 से मध्यान्ह 2:38 तक

शुभ, अमृत, चर, का चौघड़िया शाम 3:59 से रात्रि 8:38 तक

 जानिए आज का अपना राशिफल

मेष- आज चन्द्रमा का दशम गोचर विकास के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लाल रंग शुभ है।

वृष- चन्द्रमा इस राशि से नवम में है। आप अपनी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा।हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।

मिथुन- चन्द्र का अष्टम व सूर्य का कर्क गोचर आर्थिक रूप से मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट दिख रहा है।

कर्क- चन्द्रमा का सप्तम गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। पीला रंग शुभ है। गृह कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में सूर्य के द्वादश व चन्द्रमा के खष्ठम गोचर से संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज स्वास्थ्य के  प्रति सतर्क रहें। नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- पॉलिटिक्स में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का पंचम व गुरु का खष्ठम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में अचानक प्रगति संभावित है। माता लक्ष्मी जी की पूजा करें। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृश्चिक- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। बैगनी रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करे।

धनु- आज चन्द्रमा का द्वितीय लेकिन गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक सरकारी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला रंग शुभ है। उच्चधिकारी लाभान्वित करेंगे।

मकर- शनि व चन्द्रमा  के इसी राशि में होने व गुरु के द्वितीय से प्रत्येक कार्यों में सफलता है। बुध भी शुभ है। शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुंभ- चन्द्रमा का द्वादश गोचर व गुरु का इस राशि में होना संतुलित फल देगा। गुरु जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। आसमानी रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा का एकादश गोचर मंगलमय है। यह जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गेंहू का दान करें।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज