प्रभारी निरीक्षक 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी पावर थेफ्ट थाना बरेली में तैनात प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार यादव को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई आज शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई।

मामले की शुरुआत तब हुई जब शिकायतकर्ता सुभाष शर्मा , निवासी ग्राम आलमपुर जाफराबाद थाना भमोरा ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की कि निरीक्षक अरुण कुमार यादव उनके और उनके पिता के खिलाफ दर्ज प्रकरण में राहत देने के बदले 5,000 रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत की पुष्टि होने पर बरेली मंडल भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैप की योजना बनाई।

टीम की कार्रवाई के दौरान निरीक्षक अरुण कुमार यादव को एंटी पावर थेफ्ट थाना बरेली परिसर में ही दोपहर लगभग 12:25 बजे शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये लेते हुए पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति से किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगी जाती है तो वह सीधे संगठन से संपर्क कर सकता है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज