कासगंज में हुई पुलिस कस्टडी में मौत को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

 उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में पुलिस कस्टडी में हुई युवक अल्ताफ की मौत को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी मोर्चा खोल दिया है इसी क्रम में जनपद रामपुर मैं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खान लाला की अगुवाई में दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया है साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी भेजा है| 

 आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खान लाला की अगुवाई में कार्यकर्ता रामपुर के नैनीताल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर जमा हुए जहां पर पिछले दिनों कासगंज में पुलिस कस्टडी में हुई युवक अल्ताफ की मौत के बाद घटना को खुदकुशी बताया गया जिसको लेकर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और इस घटना से जुड़े पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराए जाने को लेकर एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से सूबे के राज्यपाल को भेजा है ।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज