अपहृत किशोरी को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी अभी भी फरार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़ (बरेली)।

थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई 13 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। कक्षा 8 में पढ़ने वाली इस छात्रा को एक युवक बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया था। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि 1 जुलाई की रात एक ग्रामीण ने थाने में तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी अचानक गायब हो गई है। तलाश के दौरान जानकारी मिली कि एक युवक, जिसने खुद को आरिफ और गदरपुर निवासी बताया था, किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की और एक टीम को किशोरी की तलाश में लगाया।

पुलिस ने दबिश देकर किशोरी को शीशगढ़ बस अड्डे से सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। वहीं आरोपी पुलिस टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज