श्री बिहारी जी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के षष्ठम दिवस रुक्मिणी विवाह व कंस वध की कथा, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। नाथ नगरी बरेली धाम स्थित श्री बिहारी जी मंदिर, बिहारीपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के षष्ठम दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथाव्यास श्री व्योम त्रिपाठी जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन करते हुए रुक्मिणी विवाह और कंस वध की कथा सुनाई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कथा में श्री व्योम त्रिपाठी जी ने बताया कि किस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने आतातायी कंस का वध कर मथुरावासियों को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई और कारागार में बंद अपने नाना उग्रसेन को मुक्त कर उन्हें पुनः मथुरा का राजा बनाया। इसके बाद भगवान ने द्वारिका की स्थापना कर वहां के राजसिंहासन पर विराजमान होकर द्वारिकाधीश कहलाए।

विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि विदर्भ नरेश की पुत्री रुक्मिणी ने श्रीकृष्ण को पत्र भेजकर विवाह का प्रस्ताव दिया, जिसे स्वीकार करते हुए भगवान बिना विलंब विदर्भ पहुंचे और रुक्मिणी का हरण कर उनसे विवाह किया। इस प्रसंग का श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास से उत्सव के रूप में आनंद लिया। श्रीकृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

कथा के दौरान गोवर्धन लीला का भी सुंदर वर्णन हुआ। जब देवराज इन्द्र के आदेश पर सामवर्तक मेघों ने मूसलधार वर्षा शुरू की, तब ब्रजवासी भयभीत होकर श्रीकृष्ण की शरण में पहुंचे। भगवान ने गिरिराज पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर सात दिनों तक ब्रजवासियों की रक्षा की और इन्द्र का अभिमान चूर किया।

इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में अतुल कपूर, सोनिया कपूर, ओम कपूर, अंश कपूर, संजय कपूर, नील्यू कपूर, शिवम कपूर, स्तुति कपूर, आनिया कपूर, संजीव गर्ग, रीना गर्ग, अंशिका गर्ग, श्रीमती अनुष्का सिंह, अध्ययन सिंह मौजूद रहे। वहीं अमित कपूर, मीनू कपूर, अनिल अरोड़ा, बरखा अरोड़ा, रेखा कपूर, पारस नाथ शर्मा, गिरिजा शंकर कक्कड़, शैनकी सचदेव, पवन, पायल, शोभा टण्डन, सीमा गोसाई, मनोज व ऋतु गोसाईं, माया कपूर, पूर्णिमा मेहरा, रति मेहरोत्रा, रानी सक्सेना, निखिल वर्मा, बब्बू जी, मंजू सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए।

#श्रीमद्भागवत_कथा, #श्रीबिहारीजी_मंदिर, #रुक्मिणी_विवाह, #कंस_वध, #बरेली_धाम, #धार्मिक_समारोह, #श्रीकृष्ण_लीला

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज