सड़क दुर्घटना में महिला की मौत,बेटा घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

भोजीपुरा। मेहमानी से बेटे के साथ घर लौट रही महिला की बडावाईपास पर सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीबीगंज के गांव बोहित परधोली निवासी कलावती 70 वर्ष पत्नी कालीचरन अपने बेटे टिंकू के साथ बरखापुर रिठौरा रिस्तेदारी में से बाइक से घर लौट रही थी। रास्ते में बडावाईपास पर दीदार पट्टी गांव के पास पीछे से आये तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी दी।

 

दुर्घटना में कलावती की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment