बिथरी चैनपुर की महिला की इलाज के दौरान मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली ।  बिथरी चैनपुर की रहने वाली एक महिला की ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी।बुधवार को महिला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से मृतिका के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक बिथरी चैनपुर क्षेत्र के बिचपुरी की रहने वाली 45 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय सत्यपाल की ट्रेन से गिर जाने से घायल हो गई।  पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था  जहां  इलाज के दौरान मौत हो गई।परिजनो ने बताया सावित्री देवी 4 फरवरी को सैंथल दवा लेने ट्रेन से जा रही थी।  ट्रेन में भीड़ में ज्यादा होने के कारण गेट पर उनको धक्का लगा । जिस कारण भोजीपुरा स्टेशन के पास गिर गई जिसमें सावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी ।घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया  गया जहां बुधवार को  इलाज के दौरान मौत हो गई । मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज