पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिये सदैव तत्पर रहूँगा -अनुराग सारथी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार

फतेहगंज पश्चिमी। ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के चीफ
कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी मीरगंज पहुंचे।यहां पर उन्होंने पत्रकार साथियों के साथ बैठकर वार्ता की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपील की।इसी क्रम में उन्होंने संगठन में सम्मिलित होकर अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट होने का आवाहन किया।उन्होंने संगठन को बल देने के लिए मीरगंज तहसील अध्यक्ष राजकुमार कश्यप, प्रभारी डॉ करूणा शंकर तिवारी उपाध्यक्ष प्रवीन मौर्या व अन्य पत्रकार साथियों को उनका आईडी कार्ड भेंट किया।

 

 

पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये चीफ अनुराग सारथी ने कहा कि वे भय मुक्त होकर अपना कार्य करें यदि किसी पत्रकार को बेवजह कोई प्रताणित करने की कोशिश करेगा तो संगठन आर पार की लड़ाई लड़ने से भी पीछे नहीं हटेगा।इसके साथ ही उन्होंने दर्जनों कल्मकारों को संगठन में सम्मिलित होने के लिए आवेदन पत्र भरवाये।इस मौके पर पत्रकार कर्ण पाल सिंह को संरक्षक, सोनू गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सनी गोस्वामी महामंत्री, शारिफ़ हुसैन महासचिव, अफसार खान संयुक्त सचिव, प्रवीन मौर्य कोषाध्यक्ष, नन्द किशोर शर्मा, अजय पाल सिंह उपाध्यक्ष तथा लादेन मंसूरी, त्रिलोकी पाल, आभाष शर्मा को सचिव की जिम्मेदारी सौपी गयी। चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत व विस्तार करने के साथ मिलकर काम करने की सलाह दी।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज