अर्बन स्वास्थ्य केन्द्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । आंवला के अर्बन प्राथ. स्वा. केन्द्र पर रविवार को  मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास यादव द्वारा किया गया। आरोग्य मेले में 16 पुरुष, 16 महिलाएं एवं 10 बच्चों सहित कुल 42 रोगियों को परीक्षण कर दवाइयों द्वारा उपचारित किया गया। 3 गर्भवती स्त्रियों को  प्रसव पूर्व जांचे कराकर टीकाकरण किया गया तो वहीं शिशुओं का टीकाकरण भी हुआ और 05 ज्वर से पीड़ित रोगियों की मलेरिया की जाँच कर दवा देकर उपचारित किया गया, 2 संदिग्ध क्षय रोगियों को जाँच कराकर उपचारित किया गया।
मेले में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास यादव के अतिरिक्त  फार्मासिस्ट अवशेष कुमार , एल.टी. अर्जुन कश्यप, स्टाफ नर्स प्रियंका अहिरवार, ए एन एम नूतन राय और चांदनी तोमर मौजूद रहे।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज