दिव्यांग के खेत की मेड़ पर लगा दिए पेड़, मुकदमा दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम तिगड़ी निवासी अमीर दूल्हा खां ने पुलिस को बताया कि उनके खेत के बराबर में ही गांव के ही भूरा खान का खेत है। भूरे खान दबंग किस्म का व्यक्ति है। दोनों के खेतों के बीच में मेड़ पड़ी हुई है। आरोप है कि पड़ोसी खेत स्वामी भूरा खान ने मेड़ पर ही पॉपलर के पेड़ लगा दिए।

 

 

मेड़ पर पेड़ लगाने से मना करने पर उपरोक्त ने गंदी – गंदी गालियां दी व लड़ाई झगड़ा करने को अमादा हो गया। पीड़ित ने बताया कि उक्त दबंग प्रवृति का व्यक्ति है। जबकि पीड़ित एक पैर से विकलांग है। पुलिस ने शिकायत पर उक्त के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज