बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर किया जागरूक

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना एवं विभिन्न गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय वन स्टॉप सेंटर का भ्रमण कर 35 छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान केंद्र प्रबंधक चंचल गंगवार ने वन स्टॉप सेंटर की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी। उसके बाद महिला थाने का भ्रमण किया गया।

 

 

 

महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह के द्वारा महिला द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। इसके अलावा छात्राओं को महिला सम्मन प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग कार्यालय महिला हेल्पडेस्क का भ्रमण कराया गया इसके बारे में उनका जानकारी भी दी गई। छात्रों को मनोना धाम खाटू श्याम,जैन मंदिर समेत ऐतिहासिक धर्मस्थलों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान रिंकी सैनी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर, सौरभ सिंह संरक्षण अधिकारी, रसना गुप्ता परामर्शदाता, सुमन गंगवार कमलेश सिंह यादव, मधुरिमा चंद्र सिंधु गंगवार समेत अन्य अध्यापिका उपस्थित रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज