राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा की अध्यक्षता में प्रथामिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बिथरीचैनपुर के विकास खण्ड रजपुरा माफी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

 

जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा नें बताया गया कि समाज में बेटियां किसी से कम नहीं हैं वह वर्तमान में पढ़ लिख कर समाज के सभी क्षेत्रों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहीं हैं। इसीलिये हम सभी को पढ़ लिख कर अपनी इच्छनुसार समाज में अपना योगदान देना चाहिए। इसके अतिरिक्त महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं जिनमें कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(सामान्य), बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के विषय में जानकारी दी गयी।

 

 

वही उन्होंने किशोरावस्था के दौरान पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, और मासिक धर्म स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। इस बीच 62 बालिकाओं को सैनेटरी नैपकीन, बिस्किट एवं केले का वितरण किया गया। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज में भी आम जनमानस को जागरुक कर विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं जैसे पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में जानकारी दी गई।

 

 

इस दौरान प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा, ग्राम प्रधान मोहम्मद हनीफ, प्रधानाचार्य उमा रानी,सहायक अध्यापक वीरेश पाल सिंह,अंकिता,सुमन एवं निधि शिक्षा मित्र व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज